The sound of a baby's cry echoes once again in actress Sonam Kapoor's home; she has given birth to her second son.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और उनके व्यवसायी पति आनंद आहूजा के घर में एक बार फिर किल्कारियां गूंज रही हैं। सोनम ने रविवार को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।
सोनम और आनंद ने इस खुशखबरी की घोषणा रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से की।
पोस्ट में लिखा था, "असीम कृतज्ञता और प्रेमपूर्ण हृदय से हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे बेटे का जन्म हुआ।’’
पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमारे परिवार में अब एक और सदस्य जुड़ गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करते हुए बहुत खुश है। हम इस अनमोल नये जीवन के लिए आभारी हैं, जिसने हमारे घर को खुशी से भर दिया है। अब हम चार सदस्यीय परिवार के रूप में इस खूबसूरत नये अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं। प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु।’’
सोनम और आनंद ने 2018 में मुंबई में शादी की जिसके बाद उन्होंने पहले बेटे वायु को वर्ष 2022 में जन्म दिया था।