आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
फिल्म निर्माता सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब खुली किताब' छह मार्च को ओटीटी मंच जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म में डिंपल कपाडिया और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी हैं।
फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का ‘ट्रेलर’ जारी किया। इस फिल्में में गोपाल (कपूर) और अनुसूया (कपाड़िया) की कहानी है। दोनों 50 वर्षों से साथ हैं लेकिन उनका जीवन तब अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है जब अनुसूया एक पुराना रहस्य उजागर करती है, जिससे उनके रिश्ते की नींव हिल जाती है।
कपूर ने शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि "ऐसे फिल्म निर्माता को ढूंढना दुर्लभ है जो परिपक्व प्रेम को रेखांकित करने का विकल्प चुनते हैं, और इसे ईमानदारी, हास्य और कोमलता के साथ पेश करते हैं।"
फिल्म को एप्लॉज एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शूस्ट्रैप फिल्म्स बैनर ने इसका निर्माण किया है।