परिणीति चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर दी बड़ी खुशखबरी, दिखाया बेबी बंप

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 24-09-2025
Parineeti Chopra shares a video to announce exciting news, revealing her baby bump.
Parineeti Chopra shares a video to announce exciting news, revealing her baby bump.

 

आवाज द वाॅयस/ नई दिल्ली

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने फैन्स के साथ एक खास खुशखबरी साझा की है। लंबे समय से प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने आखिरकार एक नए वीडियो के जरिए अपने बेबी बंप को दिखाते हुए सब कुछ साफ कर दिया।

दरअसल, पिछले साल अगस्त में परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वनीला केक पर "1+1=3" लिखा नजर आ रहा था। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस ने अनुमान लगाया था कि वे मां बनने वाली हैं। अब, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो जारी कर इस खबर की पुष्टि कर दी है।

लगभग आठ महीने बाद अपने चैनल पर वापसी करते हुए परिणीति ने कहा,
"मैंने आठ महीने पहले यह चैनल शुरू किया था। उस समय मुझे यह भी नहीं पता था कि किस तरह के वीडियो पोस्ट करूंगी। लेकिन अब मुझे लगता है कि मेरी आगे की जर्नी और वीडियो आप सबको बहुत पसंद आएंगे।"

वीडियो में परिणीति का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि वह चाहती हैं कि फैंस उनके कंटेंट को उसी प्यार से अपनाएं, भले ही वे अपने निजी जीवन या कुकिंग जैसी चीजों को हमेशा साझा न करें।

याद दिला दें कि अगस्त में परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने एक प्यारे वीडियो के जरिए इस खबर की झलक दी थी, जिसमें वे घूमते हुए एक केक काटते दिखे थे। उस वक्त से ही फैंस इस जोड़े को लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

अब, बेबी बंप के साथ सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर परिणीति को बधाइयों का तांता लग गया है।