ओड़िया फिल्म ‘आफा’ कर मुक्त घोषित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-07-2026
Odia film 'Aafa' declared tax free
Odia film 'Aafa' declared tax free

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ओडिशा सरकार ने अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए ओड़िया फिल्म ‘आफा’ को कर मुक्त घोषित किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रीतिराज सतपथी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आफा’ को अंगदान पर इसके संदेश और विशेष रूप से युवाओं के बीच जागरुकता पैदा करने की इसकी संभावनाओं के लिए कर मुक्त घोषित किया गया है।
 
इस फिल्म में 16 वर्षीय एक लड़की की कहानी बताई गई है जो एक लंबी बीमारी से जूझ रही है और अपने अंगों को दान करने का विकल्प चुनती है।
 
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह फिल्म साहस, करुणा और मानवता को दर्शाती है, और उम्मीद है कि यह अंगदान के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित करेगी।’’