मुंबई
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने हाल ही में वायरल हो रहे ‘Border 2’ ट्रेंड में हिस्सा लेकर अपने brother-in-law और अभिनेता अहान शेट्टी के प्रति समर्थन जताया।केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह क्रिकेट के मैदान पर अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर लिखा था:"अगर अहान शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया, तो मैं Border 2 दो बार देखूंगा।"
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आवाज पहुँचनी चाहिए", जो तुरंत ही फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहा।इस वीडियो को देखकर अहान शेट्टी, उनके पिता सुनील शेट्टी, और बहन अथिया शेट्टी भी खूब हंसी में डूब गए। अहान शेट्टी ने भी मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"भाई, दो बार नहीं, चार बार देखना पड़ेगा!"
अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी की प्रतिष्ठित विरासत को ‘Border 2’ में आगे बढ़ा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।फिल्म का यह दूसरा भाग दर्शकों को 1971 के भारत-पाक युद्ध की प्रेरक घटनाओं से जुड़ी कहानी दिखाता है। इसमें सुनील देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी उनके साथ मिलकर दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाई देंगे।
‘Border 2’ का निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से किया है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस 23 जनवरी से बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।