Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, actress seen in a powerful role of a police officer
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मुंबई। अभिनेत्री Karisma Kapoor की आगामी वेब सीरीज Brown का ट्रेलर शनिवार को जारी कर दिया गया। इस सीरीज में करिश्मा कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ Surya Sharma, Jisshu Sengupta और Soni Razdan भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
निर्माताओं के अनुसार, 'ब्राउन' एक नियो-नोयर मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर है, जिसकी पृष्ठभूमि कोलकाता शहर है। कहानी के केंद्र में रीटा ब्राउन (करिश्मा कपूर) हैं, जो कभी शहर की सबसे बेहतरीन पुलिस अधिकारी थीं, लेकिन अब बदनामी और शराब की लत से जूझ रही हैं।
कहानी तब नया मोड़ लेती है जब शहर में एक प्रभावशाली कारोबारी की बेटी की हत्या से शुरू होने वाली निर्मम हत्याओं की श्रृंखला सामने आती है। इस मामले की जांच के लिए रीटा ब्राउन को एक बार फिर पुलिस व्यवस्था में लौटना पड़ता है। उनके लिए यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि खुद को साबित करने और सम्मान वापस पाने का आखिरी अवसर है।
जांच के दौरान वह जूनियर अधिकारी इंस्पेक्टर अर्जुन (सूर्य शर्मा) के साथ मिलकर ऐसे रहस्यों का सामना करती हैं, जो न केवल अपराध से जुड़े हैं बल्कि उनके अपने अतीत के जख्मों और मानसिक संघर्षों को भी उजागर करते हैं।
सीरीज में अपने किरदार को लेकर करिश्मा कपूर ने कहा कि रीटा ब्राउन उनके अब तक के निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, "रीटा कमजोरियों, भावनात्मक संघर्षों और दर्द से भरी हुई है, लेकिन उसके भीतर आगे बढ़ते रहने का अद्भुत साहस भी है। इस किरदार की भावनात्मक सच्चाई ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया।"