संजय गुप्ता के निधन पर काजोल, रवीना और कुणाल कोहली ने जताया शोक

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
Kajol, Raveena and Kunal Kohli mourn the death of Sanjay Gupta

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेत्री काजोल, रवीना टंडन और फिल्ममेकर कुणाल कोहली समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए संजय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “यह खबर बेहद दुखद है। इस मुश्किल समय से गुजर रहे परिवार को प्यार और हिम्मत मिले। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
 
फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने भी इस खबर पर हैरानी जताई। उन्होंने संजय गुप्ता के साथ अपनी मुलाकातों और यादों को साझा करते हुए बताया कि दोनों कुछ साल पहले एक अवॉर्ड शो की जूरी में साथ थे। कुणाल ने लिखा कि करीब एक महीने पहले ही उनकी संजय गुप्ता से बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि संजय के पास अभी कई और फिल्में बनाने और लंबा सफर तय करने का समय था।
 
वहीं, अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि संजय गुप्ता के असमय जाने की खबर से वह स्तब्ध और बेहद दुखी हैं।
 
गौरतलब है कि संजय गुप्ता का शनिवार को 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि घर पर सिर में चोट लगने के बाद उनकी मौत हुई।