आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेता वरुण धवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें परिवार और सलमान खान समेत शुभचिंतकों का साथ मिला हुआ है।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अभिनय को लेकर वरुण धवन को ऑनलाइन काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद से अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वरुण धवन के हाव-भाव की आलोचना की।
कुछ ने वरुण के अभिनय पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एक सैनिक की भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
वरुण से ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया।
उन्होंने कहा, “ट्रोलिंग सबके साथ होती है। यह एक चलन बन गया है, एक फैशन सा हो गया है। कुछ लोग इसे आसानी से झेल लेते हैं, कुछ लोग नहीं झेल पाते। सौभाग्य से, मैं इसे झेल सका। मैंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। सौभाग्य से, मुझे परिवार का साथ मिला।”
अभिनेता ने बताया कि फिल्म में उनकी मुस्कान के लिए उन्हें ट्रोल किया गया, जो उन्होंने पहली बार अपनी 2017 की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में की थी।