हिना खान ने फैंस से रमज़ान के दौरान हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट फॉलो करने की अपील की

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 23-02-2026
Hina Khan urges fans to follow healthy and balanced diet during Ramadan
Hina Khan urges fans to follow healthy and balanced diet during Ramadan

 

ओनिका माहेश्वरी/ नई दिल्ली  

हिना खान ने रमज़ान के दौरान एक बैलेंस्ड डाइट और फिटनेस के बारे में जो सुझाव दिए हैं, वो न केवल सेहत के लिए ज़रूरी हैं, बल्कि हमें अपने रोज़मर्रा के जीवन में संयम और संतुलन बनाए रखने की भी प्रेरणा देते हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर जो संदेश दिया, उससे हमें ये समझने में मदद मिलती है कि रमज़ान के दौरान सही खानपान और आउटफिट्स का चुनाव कैसे किया जाए, ताकि हम न सिर्फ़ सेहतमंद रहें, बल्कि आरामदायक भी महसूस करें।

हिना खान से बैलेंस्ड डाइट के टिप्स:

हिना खान ने रमज़ान के दौरान हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाने की सलाह दी। उनका कहना है कि लंबे समय तक रोज़ा रखने के बाद शरीर को एनर्जी की ज़रूरत होती है, लेकिन ज़्यादा खाने से वज़न बढ़ सकता है, पाचन की समस्याएं हो सकती हैं, और थकान भी हो सकती है। इफ़्तार के समय, तला-भुना और मीठा खाना आम आदत बन जाता है, लेकिन हिना ने हमें समझाया कि इस आदत को बदलना ज़रूरी है।

उन्होंने ये भी बताया कि इफ़्तार के बाद हमें धीरे-धीरे खाना शुरू करना चाहिए, ताकि शरीर को शॉक न लगे। खाना चबाते समय ध्यान रखें और छोटे ब्रेक लें। हिना ने फाइबर और प्रोटीन से भरपूर आहार की प्राथमिकता देने की सलाह दी, क्योंकि ये शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट रखने और ऊर्जा स्तर बनाए रखने में मदद करते हैं। हिना के मुताबिक, "आइए, इन कल्चरल आदतों में न पड़ें और समझदारी से खाएं।"

हिना खान के अनुसार रमज़ान के आउटफिट्स:

रमज़ान में सही कपड़े पहनने से हमें पूरे दिन आराम और सहजता मिल सकती है। हिना खान की स्टाइल को देखकर ये साफ है कि आरामदायक और फॉर्मल लुक्स का संयोजन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हल्के फैब्रिक, जैसे कॉटन या लिनन, शरीर को ठंडक देते हैं और पूरी रमज़ान अवधि के दौरान आरामदायक बनाए रखते हैं। उनके आउटफिट्स में अक्सर लंबी कुर्तियां और स्टाइलिश पैंट्स होती हैं, जो न केवल ट्रेंडी होती हैं बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी उपयुक्त होती हैं।

इसके अलावा, हिना खान ने अपने फिटनेस रूटीन को भी रमज़ान के हिसाब से डाला है। हल्की और आसान एक्सरसाइज करने की सलाह देते हुए उन्होंने ये बताया कि जिम में पसीना बहाने के बजाय, आपको चलते रहना चाहिए और ज़्यादा प्यास या थकावट से बचने के लिए हल्की एक्सरसाइज़ करना चाहिए।

 

हिना खान की बातों से ये स्पष्ट होता है कि रमज़ान के दौरान हमारी सेहत और शरीर को ठीक से संभालने के लिए बैलेंस्ड डाइट और स्मार्ट आउटफिट्स बेहद ज़रूरी हैं। हमें खुद को शॉक न देते हुए संयमित जीवन जीने की जरूरत है। साथ ही, फिटनेस और आरामदायक कपड़े पहनने से हम पूरी तरह से इस पवित्र महीने का अनुभव कर सकते हैं।