प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस: रेड कार्पेट पर परफेक्ट कपल गोल्स

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 12-01-2026
Every Time Priyanka Chopra And Nick Jonas Turned The Red Carpet Into A Fashion Fairytale
Every Time Priyanka Chopra And Nick Jonas Turned The Red Carpet Into A Fashion Fairytale

 

ओनिका माहेश्वरी/ नई दिल्ली  

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी डेट नाइट बना लिया, जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी यादगार पल रहा। रेड कार्पेट पर इस पावर कपल ने एक बार फिर कपल गोल्स सेट किए। यह पहली बार नहीं है जब जोनस कपल ने किसी अवॉर्ड नाइट या बड़े इवेंट को अपनी रोमांटिक डेट में बदल दिया हो। आइए नजर डालते हैं उनके कुछ सबसे यादगार रेड कार्पेट मोमेंट्स पर।

Priyanka Chopra, Nick Jonas' Best Red Carpet Looks Together Over The Years

साल 2017 के मेट गाला में प्रियंका और निक पहली बार साथ नजर आए थे। यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी और दोनों ने आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Priyanka Chopra, Nick Jonas' Best Red Carpet Looks Together Over The Years

2018 में शादी के बाद, दिल्ली में हुए एक इवेंट में दोनों का अंदाज बेहद ग्लैमरस और रोमांटिक रहा, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं।

2019 वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में यह कपल अपने मस्तीभरे और क्यूट अंदाज में नजर आया। रेड कार्पेट पर उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही थी।

Priyanka Chopra, Nick Jonas' Best Red Carpet Looks Together Over The Years

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में ऑल-व्हाइट आउटफिट में ट्विन करते हुए प्रियंका और निक का यह लुक आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas' Best Red Carpet Looks Together Over The Years

मेट गाला 2019 में दोनों ने अपने शानदार और एक्सपेरिमेंटल आउटफिट्स से सभी को इंप्रेस किया और एक साथ जमकर स्टाइल स्टेटमेंट दिया।

Every Time Priyanka Chopra And Nick Jonas Turned The Red Carpet Into A Fashion Fairytale

प्रियंका की एक फिल्म के प्रीमियर पर भी यह कपल ड्रेस-अप मोड में दिखा और रेड कार्पेट पर छा गया।

Every Time Priyanka Chopra And Nick Jonas Turned The Red Carpet Into A Fashion Fairytale

गोल्डन ग्लोब्स 2020 में प्रियंका और निक ने एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए ग्लैमरस हॉलीवुड लुक्स में एंट्री ली।

Every Time Priyanka Chopra And Nick Jonas Turned The Red Carpet Into A Fashion Fairytale

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में दोनों के बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन के मामले में यह जोड़ी बेमिसाल है।

Every Time Priyanka Chopra And Nick Jonas Turned The Red Carpet Into A Fashion Fairytale

सिर्फ रेड कार्पेट ही नहीं, प्रियंका और निक अपनी हर आउटिंग को एक फैशन फिएस्टा बना देते हैं, और यही वजह है कि फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं।