नीब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 27 नवंबर से ओटीटी पर होगी रिलीज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-11-2026
Hanuman Ansh, a film based on the life of Neeb Karori Baba, will release on OTT platform from November 27.
Hanuman Ansh, a film based on the life of Neeb Karori Baba, will release on OTT platform from November 27.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ 27 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। दुनियाभर के सिनेमाघरों में 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली यह फिल्म ओटीटी मंच सोनी लिव पर रिलीज होगी।
 
कम बजट की इस फिल्म को रिलीज के शुरुआती कुछ सप्ताह तक दर्शक नहीं मिले थे, लेकिन बाद में यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी (नीम करौली) के जीवन पर आधारित है। उनका वास्तविक नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था।
 
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म के हिंदी ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार सोनी ने हासिल कर लिए हैं।
 
फिल्म की निर्माता, बौद्धिक संपदा (आईपी) प्रमुख और स्वयंभू मीडिया नेटवर्क की सह-संस्थापक नम्रता ने कहा, ''‘हनुमान अंश’ ने सिनेमा के इतिहास में जगह बनाई है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसी कहानी वाली बौद्धिक संपदा है, जो भाषाओं और भौगोलिक सीमाओं से परे है।''
 
उन्होंने एक बयान में कहा, ''हमें सोनी जैसे वैश्विक मीडिया समूह के साथ हिंदी फिल्म के लिए ऐसे संवेदनशील साझेदार मिलने की खुशी है।''
 
नम्रता ने कहा, ''महाराज जी (नीब करौरी) की कहानी वास्तव में असाधारण है और हमारा मानना है कि यह दुनिया के हर कोने तक पहुंचनी चाहिए।''