अमिताभ बच्चन ने भारी बारिश के बावजूद ‘जलसा’ के बाहर जुटे प्रशंसकों के प्रति आभार जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Amitabh Bachchan thanks fans for braving heavy rain outside Jalsa
Amitabh Bachchan thanks fans for braving heavy rain outside Jalsa

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन प्रशंसकों के प्रति आभार जताया जो मुंबई में भारी बारिश के बावजूद उनकी एक झलक पाने के लिए उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक करने वाला क्षण है।

अमिताभ बच्चन पांच दशक से भी अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह हर रविवार अपने आवास के बाहर आकर अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा होते हैं। अभिनेता यह वर्षों से करते आ रहे हैं।
 
अभिनेता ने सोमवार को अपने व्यक्तिगत ब्लॉग पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कर कहा कि उनके प्रशंसक खराब मौसम में भी चाहे बारिश हो या सर्दी, उनके आवास के पास आते हैं।
 
इस समय मुंबई में मानसून की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
तस्वीरों में अभिनेता अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आए।
 
उन्होंने लिखा, “ हाथ हिलाना, नमस्कार करना, ऑटोग्राफ देना… और वे आते हैं, इंतजार करते हैं और फिर चले जाते हैं… मैं हमेशा उनका सम्मान करता हूं। चाहे बारिश हो, धूप हो या सर्दी, वे मौसम की परवाह किए बिना आते हैं और वही उत्साह बनाए रखते हैं… यह मेरे लिए बेहद भावुक करने वाला है।”
 
बच्चन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के अगले भाग और ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे, जिसमें वह डायना पेंटी और निमरत कौर के साथ दिखाई देंगे।
 
 
राष्ट्रीय दिल्ली