जामिया के बाल मार्गदर्शन केंद्र में विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 30-08-2022
जामिया के बाल मार्गदर्शन केंद्र में विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं
जामिया के बाल मार्गदर्शन केंद्र में विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के बाल मार्गदर्शन केंद्र ने भारतीय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया. इस दौरान विशेष बच्चों के लिए डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.
 
जूनियर छात्रों ने 50 मीटर दौड़ (लड़के), सीनियर 100 मीटर दौड़ (लड़के), टी-शर्ट रेस, बकेटिंग द बॉल (लड़कियां), बैलून रेस और म्यूजिकल चेयर जैसे खेल में भाग लिया.विजेताओं को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
 
कार्यक्रम का समापन प्रो. सारा बेगम ने विशेष बच्चों की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला और इस तरह के खास बच्चांे पर विशेष ध्यान देने के महत्व को समझाया.
इस कार्यक्रम में शिखर संगठन के निदेशक मोहम्मद नदीम अख्तर और  डॉ. अनम गांधी भी मौजूद थे.