आर्मी स्कूल शिक्षक भर्ती 2022, देखें विवरण

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 31-08-2022
आर्मी स्कूल शिक्षक भर्ती 2022, देखें विवरण
आर्मी स्कूल शिक्षक भर्ती 2022, देखें विवरण

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी यानी एडब्ल्यूईएस ने शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार जो पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं,एडब्ल्यूईएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 25अगस्त 2022से शुरू हो चुकी है, जो 5अक्टूबर 2022को समाप्त होगी. उम्मीदवार अधिकारिक साइट के माध्यम से महत्वपूर्ण तिथियों, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं.

आर्मी स्कूल शिक्षक भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

-आवेदन की प्रारंभिक तिथिः 25अगस्त 2022

-आवेदन की अंतिम तिथिः 5अक्टूबर, 2022

-प्रवेश पत्र की उपलब्धताः 20 अक्टूबर 2022

-परीक्षाः 5और 6नवंबर, 2022

-परिणाम प्रकाशनः  20नवंबर, 2022

आर्मी स्कूल शिक्षक भर्ती 2022का पात्रता मानदंडः

-पीजीटी, टीजीटी: बी.एड

-पीआरटी: दो वर्षीय डी. ईआई ईडी, बी. ईआई, ईडी या उम्मीदवार बी.एड किया हुआ हो और निर्धारित नियमों का पालन करता हो तथा एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से छह महीने के पीडीपीईटी , ब्रिज कोर्स की शर्त पूरा करता हो.