वोल्टास को सीमा शुल्क विभाग का 23.52 करोड़ रुपये का नोटिस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-03-2026
Voltas Receives Customs Department Notice for ₹23.52 Crore
Voltas Receives Customs Department Notice for ₹23.52 Crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
टाटा समूह की कंपनी वोल्टास लिमिटेड को आयातित वस्तुओं के कथित गलत वर्गीकरण के मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों से 23.52 करोड़ रुपये का मांग नोटिस मिला है। इसमें शुल्क और जुर्माना दोनों शामिल हैं।
 
वोल्टास ने कहा कि वह इस आदेश का विश्लेषण कर रही है और इस मामले में सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (सेसटैट) के समक्ष अपील दायर करने सहित उचित कानूनी कदम उठाएगी।
 
एयर-कंडीशनर बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह मामला 14 जून, 2019 से 21 जुलाई, 2022 की अवधि के दौरान कुछ आयातित वस्तुओं के गलत वर्गीकरण से संबंधित है।
 
सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत, यदि विभाग को लगता है कि कर की यह कमी जानबूझकर या जानकारी छिपाने के कारण हुई है, तो वह ‘बकाया कर’ के अलावा जुर्माना भी लगाता है। इस मामले में जुर्माना 12.76 करोड़ रुपये मूल कर देयता 10.76 करोड़ से भी अधिक है, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है।
 
कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस जुर्माने के कारण उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा।