आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वैश्विक अनिश्चितताों के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,29,951 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,997 रुपये यानी 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,29,951 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,327 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा कीमत 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.68 डॉलर प्रति औंस हो गयी।