एआई का इस्तेमाल रोकना समाधान नहीं, मानवीय नियंत्रण जरूरी: थेल्स सीईओ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Stopping AI use is not the solution, human control is necessary: ​​Thales CEO
Stopping AI use is not the solution, human control is necessary: ​​Thales CEO

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी थेल्स के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पैट्रिस कैन ने कहा है कि कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल को रोकना समाधान नहीं है, बल्कि तकनीकी सुरक्षा उपायों के जरिये इसे मानवीय नियंत्रण में रखना और इसके इस्तेमाल के लिए स्पष्ट नियम बनाना जरूरी है।
 
एआई के संभावित जोखिमों को लेकर जारी चर्चा के बीच कैन ने कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनियों को एआई में सुरक्षा उपाय शामिल करने चाहिए, जबकि सरकारों को इसके इस्तेमाल की स्पष्ट सीमाएं तय करने वाला उचित ढांचा तैयार करना चाहिए।
 
एआई के कारण मानवता के सामने संभावित अस्तित्वगत संकट के बारे में पूछे जाने पर कैन ने कहा, ‘‘अभी नहीं। लेकिन संभावित खतरों को लेकर चेतावनियों को गंभीरता से लेना जरूरी है। इन चेतावनियों से जागरूकता बढ़ती है और एआई से जुड़े जोखिमों से बचाव के उपाय शुरू करने का समय आ गया है।’’
 
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि ऐसे जोखिमों का पहले से अनुमान लगाना जरूरी है और इन चेतावनियों को खारिज नहीं किया जाना चाहिए।