आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 25.64 करोड़ रुपये रहा। आय में वृद्धि से कंपनी मुनाफे में आई है।
कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-तिमाही) तिमाही में 3.13 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 37 प्रतिशत बढ़कर 605.3 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 441.06 करोड़ रुपये थी।
देश में प्रबंधित कार्यालय स्थल उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल स्मार्टवर्क्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक नीतीश सारदा ने कहा, ‘‘हमने पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तय योजना से काफी आगे चल रहे हैं।’’