GMDC's profit declined 63 percent to Rs 171 crore in the July-September quarter.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सार्वजनिक क्षेत्र की खनन एवं खनिज कंपनी गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 63.3 प्रतिशत घटकर 170.79 करोड़ रुपये रहा।
बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 465.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
जीएमडीसी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 986.78 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 635.76 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि वह देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रही है। खनन कारोबार से आगे बढ़ते हुए वह विभिन्न खनिजों और भौगोलिक क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी के रूप में विस्तार कर रही है।