आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,73,240 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 4,749 रुपये या 1.77 प्रतिशत चढ़कर 2,73,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 5,924 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार बाजार सहभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.79 डॉलर या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.53 डॉलर प्रति औंस हो गया।