सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-12-2025
Sensex, Nifty fall marginally in early trade
Sensex, Nifty fall marginally in early trade

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.87 अंक टूटकर 84,344.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 56.1 अंक फिसलकर 25,762.45 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर में तेजी रही।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा।
 
अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 114.06 अंक टूटकर 84,445.59 अंक पर जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 25,777.45 अंक पर रहा।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।