लोढ़ा डेवलपर्स का बिक्री बुकिंग में 2026-27 में 17 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-04-2026
Lodha Developers targets 17% growth in sales bookings in 2026-27
Lodha Developers targets 17% growth in sales bookings in 2026-27

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने मजबूत आवासीय मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।
 
कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर 20,530 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थी।
 
निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, लोढ़ा डेवलपर्स ने वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का अनुमान जताया है।
 
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 3,430.7 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,766.6 करोड़ रुपये था।