डीमार्ट का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 8.5 प्रतिशत बढ़कर 743 करोड़ रुपये पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2026
DMart's net profit rises 8.5% to Rs 743 crore in the second quarter
DMart's net profit rises 8.5% to Rs 743 crore in the second quarter

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
 खुदरा श्रृंखला डीमार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 684.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
 
एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 19,644 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,676.30 करोड़ रुपये थी।
 
इस दौरान चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18.3 प्रतिशत बढ़कर 18,632.70 करोड़ रुपये रहा।
 
कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 17.73 प्रतिशत बढ़कर 19,657.54 करोड़ रुपये हो गई।
 
एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 16.47 प्रतिशत बढ़कर 38,477.85 करोड़ रुपये रही।