वित्त वर्ष 2024-25 में आइकिया का घाटा बढ़कर 1,325.2 करोड़ रुपये, राजस्व 3.33 प्रतिशत घटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-02-2026
IKEA losses widen to Rs 1,325.2 crore in FY2024-25, revenue down 3.33 per cent
IKEA losses widen to Rs 1,325.2 crore in FY2024-25, revenue down 3.33 per cent

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
स्वीडन की ‘फर्नीचर’ एवं ‘होम फर्निशिंग’ कंपनी की भारतीय इकाई आइकिया इंडिया का वित्त वर्ष 2024-25 में कुल घाटा बढ़कर 1,325.2 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व 3.33 प्रतिशत घटकर 1,749.50 करोड़ रुपये रहा।
 
‘टोफ्लर’ के माध्यम से हासिल वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 3.9 प्रतिशत घटकर 1,780.10 करोड़ रुपये रह गई।
 
बाजार विशेषज्ञ कंपनी ‘टोफ्लर’ व्यवसायों के वित्तीय, जोखिम एवं कॉरपोरेट जानकारी का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है।
 
वित्त वर्ष 2023-24 में आइकिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का शुद्ध घाटा 1,299.40 करोड़ रुपये था जबकि राजस्व 1,809.80 करोड़ रुपये रहा था।
 
वहीं 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में आइकिया इंडिया का विज्ञापन एवं बिक्री प्रोत्साहन पर खर्च 14.06 प्रतिशत बढ़कर 223.9 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 196.3 करोड़ रुपये था।