वायदा कारोबार में सोने की कीमत 2,374 रुपये टूटी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-06-2026
Gold futures prices fell by Rs 2,374
Gold futures prices fell by Rs 2,374

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 2,374 रुपये टूटकर 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 2,374 रुपये यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 1,730 लॉट का कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,286.81 डॉलर प्रति औंस रह गया।