आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एयरटेल अफ्रीका का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 25.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा।
कंपनी ने बीते वित्त 2025-26 की समान तिमाही में 21.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 26 प्रतिशत बढ़कर 197 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 156.7 करोड़ थी।
दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 11.6 प्रतिशत बढ़कर 19.39 करोड़ हो गई। इस दौरान डेटा (इंटरनेट) उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 15 प्रतिशत बढ़कर 8.99 करोड़ और मोबाइल मनी ग्राहकों की संख्या 22.4 प्रतिशत बढ़कर 6.09 करोड़ हो गई।
कंपनी ने कहा कि स्मार्टफोन की पहुंच बढ़कर 51.6 प्रतिशत होने से डेटा सेवाओं की मांग में लगातार वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप प्रति ग्राहक स्मार्टफोन डेटा का इस्तेमाल बढ़कर 13.3 जीबी हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 10.1 जीबी था।