ई20 पेट्रोल से आयात पर निर्भरता घटाने में मदद मिलेगी : ओएनजीसी अधिकारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-09-2026
E20 petrol will help reduce import dependence: ONGC official
E20 petrol will help reduce import dependence: ONGC official

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ओएनजीसी के निदेशक (अन्वेषण) ओम प्रकाश सिन्हा ने सोमवार को कहा कि ई20 पेट्रोल से आयात में उल्लेखनीय कमी लाने और आत्मनिर्भरता को काफी हद तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

सिन्हा ने अहमदाबाद में ओएनजीसी इंस्टीट्यूट ऑफ रिजर्वायर स्टडीज में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2027 के सोमवार को आयोजित ‘कर्टन रेजर’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ई20 पेट्रोल एक चुनौती है, लेकिन प्रौद्योगिकी के साथ इसका समाधान भी निकलेगा। हम करीब 90 प्रतिशत आयात करते हैं। इसलिए अगर हम उपभोक्ताओं के लिए किसी तरह की परेशानी पैदा किए बिना 20 प्रतिशत एथनॉल का सफलतापूर्वक मिश्रण कर पाते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि आयात में कितनी महत्वपूर्ण कमी आएगी और हमारी आत्मनिर्भरता कितनी बढ़ेगी।’’
 
इसका मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया गया था। अहमदाबाद कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से उससे जोड़ा गया।
 
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईईडब्ल्यू 2027 का आयोजन 28 से 31 जनवरी तक कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।