घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स दो प्रतिशत टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-03-2026
Domestic stock markets fall sharply, Sensex falls 2%
Domestic stock markets fall sharply, Sensex falls 2%

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 पश्चिम एशिया में संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
 
वैश्विक शेयर बाजारों में भारी मंदी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों को चिंतित कर दिया।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,555.62 अंक या दो प्रतिशत टूटकर 72,977.34 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 479.95 अंक या दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,634.55 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। केवल एचसीएल टेक के शेयर में तेजी रही।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भारी गिरावट में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब छह प्रतिशत टूटा।
 
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।