आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 5,175 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में बैंक ने 4,774 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
केनरा बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 40,931 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 38,598 करोड़ रुपये थी।
बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 31,544 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,159 करोड़ रुपये हो गई।
समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 20 प्रतिशत बढ़कर 11,005 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 9,141 करोड़ रुपये थी।
बैंक की परिचालन आय पिछले साल की समान तिमाही के 8,588 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,758 करोड़ रुपये हो गई।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, सितंबर 2026 के अंत में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) कुल अग्रिमों के 1.33 प्रतिशत पर आ गई। सितंबर 2025 के अंत में यह 2.35 प्रतिशत थी।