आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की प्रवर्तक समूह की कंपनी अदाणी इंफ्रा (इंडिया) लिमिटेड ने कंपनी में 2,380 करोड़ रुपये में 1.03 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। एनएसई पर मौजूद सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
अदाणी इंफ्रा (इंडिया) लिमिटेड ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के 1.7 करोड़ शेयर खरीदे जो कंपनी की 1.03 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
ये सौदे सोमवार को 1,400 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर किए गए। इस तरह कुल सौदे का आकार 2,380 करोड़ रुपये रहा।
आंकड़ों के अनुसार, विक्रेता एजीईएल की प्रवर्तक कंपनी आर्डर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड थी जिसने समान मूल्य पर इतनी ही संख्या में शेयर बेचे।