अमेरिका में नवंबर में 64,000 नौकरियां बढ़ीं, अक्टूबर में 1.05 लाख की गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-12-2025
US jobs increased by 64,000 in November, down by 1.05 lakh in October
US jobs increased by 64,000 in November, down by 1.05 lakh in October

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अमेरिकी सरकार ने देरी से जारी की गई रोजगार संबंधी रिपोर्ट में बताया कि नवंबर में 64,000 नौकरियां बढ़ीं, जबकि अक्टूबर में 1.05 लाख नौकरियां घटीं। ट्रंप प्रशासन की कटौतियों के बाद संघीय कर्मचारियों की संख्या कम होने से अक्टूबर में नौकरियों में गिरावट हुई।

अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गई, जो 2021 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।
 
श्रम विभाग ने मंगलवार को अक्टूबर और नवंबर दोनों महीनों के रोजगार आंकड़े जारी किए। अमेरिका में 43 दिनों तक चले 'शटडाउन' यानी सरकारी काम बंद करने के कारण ये आकंड़े देरी से आए।
 
अर्थशास्त्रियों का अनुमान था कि नवंबर में नौकरियों की संख्या में 40,000 की बढ़ोतरी होगी। इस तरह वास्तविक आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे। अक्टूबर में गिरावट की मुख्य वजह संघीय कर्मचारियों की संख्या में 1,62,000 की कमी थी।
 
श्रम विभाग के संशोधित अनुमान के मुताबिक अगस्त और सितंबर के पेरोल आंकड़ों में भी 33,000 नौकरियों की कटौती हुई।