Trump appoints Stephen Miller as White House Chief of Staff, replacing Susie Wiles
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि स्टीफन मिलर व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर सूसी वाइल्स की जगह लेंगे। अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संसद में नियंत्रण गंवाने के कुछ दिनों बाद यह बदलाव किया गया है।
मिलर लंबे समय से ट्रंप के करीबी सहयोगी रहे हैं और प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों के प्रमुख सूत्रधार माने जाते हैं। वह ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भाषण लेखक के रूप में शामिल हुए थे। फिलहाल वह व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में नीति मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं।
इस नियुक्ति से संकेत मिलता है कि मंगलवार को मध्यावधि चुनाव में हार के बाद भी ट्रंप नरम रुख अपनाने के बजाय अपनी नीतियों पर कायम रहना चाहते हैं। आने वाले समय में डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस के साथ उनका टकराव बढ़ सकता है।
मिलर को ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति का प्रबल समर्थक माना जाता है। उन्हें राष्ट्रपति की कार्यकारी शक्तियों और संघीय सरकार की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। ऐसे में ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में कार्यकारी आदेशों के जरिये कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।