जेनसन हुआंग विवाद बताता है कि साइबर सुरक्षा की सबसे कमजोर कड़ी इंसानी स्वभाव है

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-11-2026
The Jensen Huang controversy shows that the weakest link in cybersecurity is human nature.
The Jensen Huang controversy shows that the weakest link in cybersecurity is human nature.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 एनवीडिया के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग की कंपनी से विदाई विडंबनापूर्ण है। जिस कंपनी की तरक्की कृत्रिम मेधा (एआई) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के कारण हुई, उसके प्रमुख को ऐसी कमजोरी के चलते पद छोड़ना पड़ा, जिसे कोई भी एल्गोरिदम दूर नहीं कर सकता। यह कमजोरी है इंसानी स्वभाव।

हुआंग ने कंपनी के सह-संस्थापक होने के बावजूद पद छोड़ दिया। उनके कई कथित प्रेम संबंधों की खबरें रहीं लेकिन हालिया घटनाक्रम एलिस हुआंग नाम की एक कारोबारी अधिकारी से संबंध को लेकर है जिस पर अमेरिकी अधिकारियों को चीन के लिए जासूसी करने का संदेह है। कंपनी का कहना है कि कोई गोपनीय जानकारी लीक नहीं हुई।
 
आज जब दुनिया अत्याधुनिक हैकिंग तकनीकों से निजी जानकारी की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दे रही है, तब हुआंग का मामला कुख्यात हैकर केविन मिटनिक की उस टिप्पणी की याद दिलाता है कि ''इंसानी पहलू वास्तव में सुरक्षा की सबसे कमजोर कड़ी है।''
 
हुआंग ऐसे पहले प्रभावशाली व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्कता में ढिलाई बरती हो। वर्ष 2023 में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रूसी शरारती कॉल करने वालों से बातचीत के दौरान विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की थी। इन लोगों ने बातचीत रिकॉर्ड कर उसे सार्वजनिक कर दिया था।
 
इसी तरह, 2011 में अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस ने अपनी जीवनी लिखने वाली महिला को गोपनीय जानकारी वाली नोटबुक तक पहुंच दे दी थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।