आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मध्यावधि चुनावों में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध पर पहली बार अपना रुख स्पष्ट करते हुए अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सदस्यों ने युद्ध समाप्त करने के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रयास को रोक दिया।
सीनेट में इस प्रस्ताव के पक्ष में 48 और विरोध में 51 वोट पड़े। इससे पहले सितंबर में रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले प्रतिनिधि सभा ने इसी प्रस्ताव को पारित किया था।
बृहस्पतिवार को हुआ मतदान मुख्य रूप से प्रतीकात्मक था। हालांकि, डेमोक्रेटिक सांसद इस साल युद्ध के खिलाफ अभियान चलाते हुए दोनों सदनों में बार-बार इस मुद्दे पर मतदान कराने के लिए प्रस्ताव लाते रहे हैं।
वर्जीनिया के सीनेटर टिम केन ने कहा, ‘‘अमेरिकी जनता इससे थक चुकी है।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों तथा युद्ध के बाद महंगी हुई अन्य चीजों से भी परेशान है, जिसका खामियाजा अमेरिकियों को भुगतना पड़ रहा है।