नेपाल चुनाव में आरएसपी की बड़ी बढ़त

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 09-03-2026
RSP takes big lead in Nepal elections
RSP takes big lead in Nepal elections

 

काठमांडू।

नेपाल के संसदीय चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती नतीजों में Rastriya Swatantra Party ने मजबूत बढ़त बना ली है और वह दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। सोमवार सुबह तक घोषित परिणामों के अनुसार पार्टी ने प्रत्यक्ष मतदान में 124 सीट जीत ली हैं।एक सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। ऐसे में यह साफ हो गया है कि इस चुनाव में आरएसपी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

कांग्रेस और अन्य दल काफी पीछे

चुनाव परिणामों में पारंपरिक दलों को बड़ा झटका लगा है। Nepali Congress अब तक 17 सीट जीत सकी है और एक सीट पर आगे है।वहीं Communist Party of Nepal Unified Marxist Leninist ने आठ सीट अपने नाम की हैं और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।इसके अलावा Nepal Communist Party सात सीट जीत चुकी है। Shram Sanskriti Party ने तीन सीट हासिल की हैं।Rastriya Prajatantra Party और एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी एक एक सीट मिली है।

अधिकांश सीटों के नतीजे घोषित

नेपाल की संसद के लिए कुल 165 सीटों पर प्रत्यक्ष मतदान हुआ था। अब तक 161 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। शेष चार सीटों के नतीजे भी दोपहर तक आने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि घोषित परिणामों से साफ है कि आरएसपी को जनता का व्यापक समर्थन मिला है।

आनुपातिक मतदान में भी आरएसपी आगे

आनुपातिक मतदान प्रणाली में भी आरएसपी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। पार्टी को करीब 37 लाख 89 हजार 803 वोट प्राप्त हुए हैं।दूसरे स्थान पर Nepali Congress रही है, जिसे 12 लाख 75 हजार 594 वोट मिले।

इसके बाद Communist Party of Nepal Unified Marxist Leninist को 10 लाख 79 हजार 726 वोट मिले हैं।वहीं Nepal Communist Party को 5 लाख 55 हजार 300 वोट प्राप्त हुए। अन्य दलों को इससे कम मत मिले हैं।

नेपाल को मिल सकता है नया युवा प्रधानमंत्री

इन नतीजों के बाद माना जा रहा है कि Balen Shah देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वह नेपाल के पहले मधेसी प्रधानमंत्री होंगे।साथ ही वह देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।चुनाव के नतीजों ने नेपाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं।