राजपूताना स्टेनलेस का 255 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ मार्च को खुलेगा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-03-2026
Rajputana Stainless's Rs 255 crore IPO to open on March 9
Rajputana Stainless's Rs 255 crore IPO to open on March 9

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड ने अपने आगामी 255 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 116-122 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।
 
कंपनी के बयान के अनुसार, उसका आईपीओ बिक्री के लिए नौ मार्च को खुलेगा और 11 मार्च को बंद होगा।
 
इस आईपीओ में 1.46 करोड़ नए शेयरों का निर्गम और प्रमुख प्रर्वतक शंकरलाल दीपचंद मेहता द्वारा 62.5 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।