मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने फोन पर प्रधानमंत्री से बात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-02-2026
Prime Minister of Mauritius spoke to the Prime Minister over phone
Prime Minister of Mauritius spoke to the Prime Minister over phone

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने रामगुलाम से कहा कि वह अगले सप्ताह ‘एआई इम्पैक्ट’ सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपने मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से फोन पर बात कर बहुत खुशी हुई। हमने पिछले वर्ष वाराणसी में हुई हमारी यादगार मुलाकात के बाद से भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की।”
 
मोदी ने कहा कि उन्होंने और रामगुलाम ने दोनों देशों को जोड़ने वाले विशेष, ऐतिहासिक व जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने कहा, “भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति व स्थिरता के साझा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”