ऑस्कर विजेता अभिनेता-निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की आयु में निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-09-2025
Oscar-winning actor and director Robert Redford dies at the age of 89.
Oscar-winning actor and director Robert Redford dies at the age of 89.

 

प्रोवो (अमेरिका)

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, ऑस्कर विजेता निर्देशक और स्वतंत्र सिनेमा की पहचान माने जाने वाले ‘सनडांस फिल्म फेस्टिवल’ के संस्थापक रॉबर्ट रेडफोर्ड का मंगलवार को निधन हो गया। 89 वर्षीय रेडफोर्ड का देहांत अमेरिका के उताह राज्य की पहाड़ियों में स्थित उनके आवास पर हुआ। उनके प्रचारक सिंडी बर्गर ने एक बयान जारी कर बताया कि निधन के समय रेडफोर्ड अपने प्रियजनों के बीच थे। हालांकि, बयान में उनके निधन का कारण स्पष्ट नहीं किया गया।

रेडफोर्ड ने 1960 के दशक में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही अपनी अलग पहचान बनाई। 1970 का दशक उनके करियर का स्वर्णिम दौर साबित हुआ, जब उन्होंने द कैंडिडेट, ऑल द प्रेसिडेंट्स मैन और द वे वी वर जैसी क्लासिक फिल्मों में दमदार अभिनय किया। अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में भी रेडफोर्ड ने अपना लोहा मनवाया। 1980 में आई उनकी फिल्म ऑर्डिनरी पीपल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार मिला, जिससे उन्होंने सिनेमा इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया।

रेडफोर्ड न केवल सिनेमा के बड़े सितारे थे, बल्कि स्वतंत्र फिल्मों को मंच देने वाले एक दूरदर्शी भी थे। उनके जाने से हॉलीवुड और स्वतंत्र सिनेमा जगत ने एक सच्चा संरक्षक और प्रेरणास्रोत खो दिया है।