ट्रंप के साथ न्यूयॉर्क में मुलाकात करेंगे बर्नहम; यूक्रेन, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Burnham to meet with Trump in New York; Ukraine, Middle East crisis to be discussed
Burnham to meet with Trump in New York; Ukraine, Middle East crisis to be discussed

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने कभी कहा था कि वह डोनाल्ड ट्रंप से नहीं मिलेंगे, हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ वह अब अपनी पहली बैठक करने वाले हैं तथा यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष की बढ़ती लागत उनके एजेंडे में शीर्ष पर है।
 
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि दोनों नेता न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बैठक करेंगे। बर्नहम मंगलवार को विश्व के नेताओं की वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे और बिखरी हुई विश्व व्यवस्था में ब्रिटेन की भूमिका के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे।
 
जुलाई में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद से बर्नहम की पहली विदेश यात्रा कीव की थी। उन्होंने कहा है कि वह ट्रंप से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलें भेजने का आग्रह करेंगे क्योंकि युद्ध फिर से सर्दियों के मौसम में प्रवेश करने वाला है।