नेपाली गैर-सरकारी संगठन की भारत-नेपाल संयुक्त पर्यटन परिषद गठित करने की योजना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
Nepali NGO plans to set up India-Nepal Joint Tourism Council
Nepali NGO plans to set up India-Nepal Joint Tourism Council

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नेपाल का एक गैर-सरकारी संगठन सीमा पार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत और नेपाल के बीच एक संयुक्त पर्यटन परिषद गठित करने की योजना बना रहा है।

प्रस्तावित परिषद में दोनों देशों के पर्यटन विशेषज्ञों, यात्रा एवं टूर संचालकों, होटल और रिसॉर्ट प्रबंधकों, आतिथ्य क्षेत्र के पेशेवरों तथा अन्य संबंधित पक्षों को शामिल किया जाएगा।
 
नेपाल-भारत पर्यटन परिषद गठित करने का निर्णय नेपाल के चितवन जिले में 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित ‘नेपाल-भारत सीमा पार पर्यटन संपर्क 2026’ कार्यक्रम के दौरान लिया गया। इसका आयोजन प्रवासी नेपाली संघ (एनआरएनए), एक वैश्विक गैर-सरकारी संगठन और एक स्थानीय पर्यटन अभियान ने संयुक्त रूप से किया था।
 
तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य संयुक्त यात्रा पैकेज तैयार करना और दोनों देशों के उद्यमियों के बीच नियमित कारोबारी संबंधों को बढ़ावा देकर नेपाल के पर्यटन उद्योग को भारतीय बाजार से जोड़ना था।गया।