ईरान के जवाबी हमलों के बीच कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-07-2026
Kuwait's air defense system activated amid Iranian retaliatory attacks
Kuwait's air defense system activated amid Iranian retaliatory attacks

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिका के हवाई हमलों पर ईरान की जवाबी कार्रवाई के बीच सोमवार सुबह कुवैत ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय होकर देश की ओर आने वाले हवाई खतरों को निष्क्रिय करने में जुटी है।
 
कुवैत की सेना ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, उसने तत्काल यह नहीं बताया कि इस कार्रवाई में देश में किसी तरह का नुकसान हुआ है या कोई हताहत हुआ है।
 
कुवैत इससे पहले भी कई बार ईरान के हमलों का निशाना बन चुका है।
 
वहीं, ईरानी हमलों के मद्देनजर सोमवार को बहरीन में दूसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे।