आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अलेक्जेंडर ज़्वेरेव आखिरकार सोमवार को दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे।
सोमवार को जब नई टेनिस रैंकिंग जारी होगी तो 29 वर्षीय ज्वेरेव नंबर एक पर काबिज होंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां एर्स्टे बैंक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर अपने लिए नंबर एक रैंकिंग सुनिश्चित की। उन्होंने टैलन ग्रीक्सपोर को 6-4, 7-5 से हराया।
इस साल फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन जीतने वाले ज्वेरेव ने कहा, ‘‘दुनिया के शीर्ष पर होने का अहसास अद्भुत है। यह किसी टूर्नामेंट या खिताब को जीतने से अलग है, लेकिन यह जानकर बहुत खास अहसास होता है कि जब नई रैंकिंग जारी होगी तो आपका नाम नंबर एक पर लिखा होगा।’’
इस टूर्नामेंट में आगे के परिणाम कुछ भी रहें ज्वेरेव यानिक सिनर की जगह रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगे