रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच नियुक्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
Robin Uthappa appointed batting coach of Mumbai Indians
Robin Uthappa appointed batting coach of Mumbai Indians

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2027 के सत्र के लिए शुक्रवार को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया।
 
उथप्पा 2007 में पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। यह 40 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के पहले सत्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था।
 
मुंबई इंडियंस ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे पहले सत्र का हिस्सा बनने से लेकर अब अपार अनुभव के साथ वापसी करने तक, रोबिन खेल की गहरी समझ, बेहतरीन संवाद क्षमता और युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने की स्पष्टता के साथ टीम से जुड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस में आपका फिर से स्वागत है रोबिन।’’
 
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ-साथ फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से भी नाता तोड़ दिया था। फ्रेंचाइजी ने पिछले हफ्ते अपने बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को मुख्य कोच के रूप में पदोन्नत किया, जिन्होंने माहेला जयवर्धने की जगह ली।