हम निर्भीक होकर समझदारी भरा टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं: उप-कप्तान शेफाली वर्मा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-10-2026
We want to play fearless and sensible T20 cricket: Vice-captain Shafali Verma
We want to play fearless and sensible T20 cricket: Vice-captain Shafali Verma

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए निर्भीक अंदाज में, लेकिन समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है।
 
भारतीय महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह टी20 सीरीज फरवरी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारियों का हिस्सा है।
 
भारत और जिम्बाब्वे के बीच यहां तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए वडोदरा जाएंगी।
 
सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए शेफाली ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में चर्चा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें इस सीरीज में निडर होकर और समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना है। हमने कई बैठकें की हैं इसलिए हर किसी को पता है कि उसे क्या करना है। हम बस हर सीरीज के साथ अपने खेल में लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’