विश्व टेनिस लीग का पांचवा सत्र 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-11-2026
The fifth season of the World Tennis League will be held in Bengaluru from December 17 to 20.
The fifth season of the World Tennis League will be held in Bengaluru from December 17 to 20.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
विश्व टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) का पांचवा सत्र 17 से 20 दिसंबर तक यहां आयोजित किया जाएगा जिसमें सुमित नागल, माया राजेश्वरन रेवती और दक्षिणेश्वर सुरेश जैसे भारतीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
 
यह चार दिवसीय टूर्नामेंट एस एम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
पिछले सत्र में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल स्पेन की पाउला बडोसा, युकी भांबरी, नागल, दक्षिणेश्वर, माया और श्रीवल्ली भामिदिपति इस बार भी अपना भाग्य आजमाएंगे।
 
डब्ल्यूटीएल के सह संस्थापक महेश भूपति ने कहा, ‘‘विश्व टेनिस लीग का पिछला सत्र बेहद रोमांचक रहा था जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ यादगार मैच खेले थे। अब जबकि हम पांचवें सत्र में प्रवेश कर रहे हैं तो उसी लय को बरकरार रखने, लीग को नए दर्शकों तक पहुंचाने और प्रत्येक अगले सत्र में अपना स्तर बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’