सैफ चैंपियनशिप: भारत की नजरें दसवें खिताब पर, फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-11-2026
SAFF Championship: India eyes 10th title, faces Pakistan in final
SAFF Championship: India eyes 10th title, faces Pakistan in final

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गत चैंपियन भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) चैंपियनशिप में अपने 10वें और लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए मंगलवार को खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की चुनौती से पार पाना होगा।
 
पाकिस्तान की टीम ग्रुप चरण के शुरुआती मुकाबले में भारत के हार के बाद से शानदार लय में है और पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
 
ग्रुप चरण के कड़े मुकाबलें में भारत ने पाकिस्तान पर 3-2 से जीत दर्ज की थी।
 
‘ब्लू टाइगर्स’ (भारतीय फुटबॉल टीम) के नाम इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक नौ खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। भारत ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में खिताबी सफलता हासिल की है। इस बार दूसरे दर्जे की टीम उतारने के बावजूद भारतीय टीम को एक बार फिर ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
 
पाकिस्तान इससे पहले चार बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है। उसने शनिवार को मेजबान बांग्लादेश को 1-0 से हराकर पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बना कर इतिहास रच दिया।
 
भारत अब तक केवल एक बार (2003) फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रहा था।