आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने शनिवार को जैकब डफी का समर्थन किया, जो भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में काफी महंगे साबित हुए।
डफी ने 29 ओवरों में 180 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया।
ओरम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब चीजें अच्छी चल रही हों तो हम बहुत ज्यादा खुश नहीं होते और जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं हों तो हम बहुत ज्यादा निराश भी नहीं होते।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप केवल स्कोर बोर्ड पर ही ध्यान देंगे तो यह उसका दिन नहीं था। पिछले दो सत्र में उसने कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए एक दिन के खराब प्रदर्शन से उसकी आलोचना करना ठीक नहीं है।’’
ओरम ने कहा, ‘‘वह जानता है कि उसे कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन वह ड्रेसिंग रूम में अकेला नहीं है।’’
डफी ने पिछले सत्र में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए ‘सर रिचर्ड हैडली मेडल और प्लेयर्स कैप’ जीता था। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला था।
ओरम ने कहा कि जब यह तेज गेंदबाज सफलता हासिल कर रहा था तब भी उन्होंने कड़ी मेहनत करना जारी रखा।
उन्होंने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी ने कुछ ज्यादा रन लुटा दिए, इस पर मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। खिलाड़ी हमेशा कुछ न कुछ सुधार करते रहते हैं। इस टेस्ट से पहले भी वह सुधार कर रहा था। पिछले सत्र में भी जब उसने सर रिचर्ड हैडली मेडल और प्लेयर्स कैप जीता था, तब भी वह सुधार कर रहा था।’’