एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
Asian Games medal winners honoured
Asian Games medal winners honoured

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
एथलीट विथ्या रामराज और गुरिंदरवीर सिंह के अलावा एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शनिवार को यहां आयोजित ‘हार्ट ऑफ गोल्ड’ समारोह में सम्मानित किया गया।
 
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में हरिता भद्रा और कबड्डी खिलाड़ी असलम इनामदार शामिल थे।
 
खेल विपणन एवं प्रबंधन एजेंसी ‘एलीट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ की ओर से आयोजित इस समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा, त्याग, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को भी सराहा गया।
 
एशियाई खेलों में विथ्या रामराज का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने महिला चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण, मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत और 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। बाधा दौड़ में 54.75 सेकंड का समय निकालकर उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और पीटी उषा के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
 
गुरिंदरवीर सिंह और हरिता भद्रा ने भारतीय मिश्रित चार गुणा100 मीटर रिले टीम के सदस्य के रूप में कांस्य पदक जीता। हरिता ने महिला 200 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
 
कबड्डी खिलाड़ी असलम इनामदार भारतीय पुरुष टीम का हिस्सा थे, जिसने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।