एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण के लिए अधिकारियों से मिले एमसीए अध्यक्ष

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-04-2026
MCA President meets officials regarding the construction of a stadium with a capacity of 100,000 spectators.
MCA President meets officials regarding the construction of a stadium with a capacity of 100,000 spectators.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई महानगर क्षेत्र में एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की।

नाइक ने हाल ही में महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सीआईडीसीओ) के अधिकारियों से मुलाकात कर स्टेडियम के निर्माण को लेकर चर्चा की।
 
इस स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव काफी समय पहले रखा गया था।
 
नाइक ने बयान में कहा, ‘‘यह पहल महाराष्ट्र के खेल जगत के लिए एक निर्णायक क्षण है। मुंबई महानगर क्षेत्र में एक लाख दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम न केवल मुंबई क्रिकेट को बढ़ावा देगा बल्कि महाराष्ट्र को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित भी करेगा।’’