आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की मौजूदा शृंखला में अपनी टीम की गेंदबाजी इकाई में निरंतरता की कमी पर निराशा जताते हुए कहा कि इससे टीम के अच्छे प्रदर्शन की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।
न्यूजीलैंड को टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि तीन मैच के बाद वह एकदिवसीय शृंखला में 0-2 से पीछे है।
अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन चोटों के कारण टीम से बाहर हैं जबकि ब्लेयर टिकनर को भी पिछले मैच में हाथ में चोट लग गई थी।
तीसरे एकदिवसीय मुकाबले के टॉस से पहले मेजबान प्रसारकों से बातचीत में जेमीसन ने कहा, ‘‘यह थोड़ा निराशाजनक है। आप हमेशा एक जैसी गेंदबाजी इकाई उतारने की कोशिश करते हैं जिससे कि खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और सामंजस्य विकसित हो सके। हमें उतने मैच साथ खेलने का मौका नहीं मिला जितना हम चाहते थे। लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में हम सभी एक साथ मैदान पर उतरेंगे और लगातार कुछ मैच खेल सकेंगे।’’